IMG-20260527-WA0319

राजू गुप्ता के जन्मदिन पर काटा केक, राहगीरों को पियाला शर्बत

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। समाजसेवी राजू गुप्ता के जन्मदिन की खुशी बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में समाज सेवी संस्थाओं सहित अनेक लोगों ने भीषण गर्मी में लोगों राहत पहुंचाने के लिए जगह जगह ठंडा शर्बत व मिष्ठान वितरण किया और केक भी काटे गए।
समाजसेवी राजू गुप्ता लगभग सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए जहां उनका समाज सेवी संस्थाओं ने मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गरीबों, मजलूमों, बेसहाराओं की निस्वार्थ मदद करने का संकल्प लिया। यहां बाह अड्डा स्थित मो. कासिम अंसारी के आवास पर बुनकर एकता समिति की ओर से राजू गुप्ता के जन्मदिन पर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए शर्बत वितरण व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी व प्रवक्ता एवं सलाहकार कासिम अंसारी ने टीम के साथ समाजसेवी राजू गुप्ता का अभूतपूर्व स्वागत किया और हजारों राहगीरों को शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। बुनकर एकता समिति के प्रवक्ता एवं सलाहकार कासिम अंसारी ने कहा कि हर नेक इंसान को राजू गुप्ता की तरह समाज के कमजोर लोगों की निस्वार्थ सेवा करना चाहिए।

इसके अलावा युवा नेता अर्चित गुप्ता ने मकसुदपुरा, माबूद अंसारी, गुलशेर ने पचारहा पर समाजसेवी राजू गुप्ता का स्वागत कर राहगीरों को शर्बत वितरित किया। इस अवसर पर सलाहउद्दीन अंसारी, फजलुर रहमान, इज़हार अहमद, इमरान एडवोकेट, शाहवेज नक़वी, मो. फुरकान, शाहिद हुसैन, मोहम्मद हसीन, मोहम्मद अरशद, अजरूद्दीन अज्जू, जीशान अहमद, मो. मुजीब, मो. आरिफ़ आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *