WhatsApp Image 2026-03-27 at 4.05.35 PM

बीईओ वीरेन्द्र सिंह ने शिक्षक चौपाल की महत्ता पर डाला प्रकाश

राष्ट पटल संवाद
इटावा। प्राथमिक विद्यालय मुसावली विकास खंड बढ़पुरा में शिक्षक चौपाल,वार्षिकोतस्व एवं नवारम्भ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति खंड शिक्षा अधिकारी बीरेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता मनोज कुमार उपस्थिति हुए।
खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा सभी अभिभावकों को शिक्षक चौपाल की महत्ता के बारे में बताया गया उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सभी अभिभाकों का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजे शिक्षा ही एक मात्र ऐसा साधन है जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने देश और राष्ट्र एवं गाँव का विकास कर सकते है इस अवसर पर 1 अप्रेल से होने वाले नए सत्र का शुभारम्भ नवारम्भ कार्यक्रम के अंतगर्त बच्चों द्वारा अक्षरारम्भ कराया गया।
डायट प्रवक्ता मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी निशुल्क योजनाये चलायी जा रहीं हैँ जिससे सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालयों में वर्षीकोउत्स्व कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों कि प्रतिभाओ को भी बढ़ाना हम सभी का उदेश्य है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई जिससे आये हुए सभी अतिथि ने खूब सराह और बच्चों को पुरस्कार वितरित किये।
प्रधानाध्यापक विवेक गुप्ता द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुकेश बाबू, अजीत कुमार, अंजना कुमारी मुकेश त्रिपाठी,सचिन दुबे, जवाहर सिंह,ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *