
सौरिख चेयरमैन राहुल गुप्ता ने फीता काट किया शुभारम्भ
बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता प्रमुख उद्देश्य: इंजी0 रियाज अहमद
राष्ट्र पटल संवाद
कन्नौज। सकरावा रोड, सब्जी मंडी के पास स्थित सेंट जोसेफ प्ले स्कूल का उद्घाटन आज बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सौरिख चेयरमैन राहुल गुप्ता उपस्थित रहे। श्री गुप्ता ने अपने सम्बोधन में प्ले स्कूल के निदेशक इंजी0 रियाज अहमद को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह स्कूल नौनिहाल बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना प्रमुख योगदान देगा।
कार्यक्रम में तौसीफ सेठ, कन्हैया गुप्ता, आफताब आलम (लेखपाल), रिजवान मास्टर, होशियार खान, दिनेश चौरसिया, डॉ. आसिफ खान, डॉ. रज़ा (डेंटिस्ट), मुजीब हुसैन (राजू), पंकज सर आदि क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के निदेशक इंजी0 रियाज अहमद ने बताया कि इस प्ले स्कूल का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार प्रदान करना है। श्री रियाज ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।






