अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी बरकरार है. फिल्म 22 दिन बाद भी शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने चौथे शुक्रवार को भी धांसू कमाई की, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच गया है. आपको बता दें कि फिल्म को 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म थिएटर पर आते ही छा गई थी. वहीं, ये कोविड-19  के बाद अक्षय कुमार की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है.
अक्षय की फिल्म भूत बंगला ने 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार की कमाई पैट्रियट और धुरंधर 2 से ज्यादा रही. हालांकि, राजा शिवाजी से इसकी कमाई कम रही. लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है.
– सैकनिल्क के अनुसार, भूत बंगला ने 22वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की, जिस पर 10.0त्न ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– फिल्म की कुल कमाई 151.75 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) तक पहुंच गई है. इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 233.01 करोड़ पहुंच गया है.
इसके साथ ही अगर भूत बंगला की हर हफ्ते की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 84.40 करोड़, दूसरे हफ्ते 43.85 करोड़ और तीसरे हफ्ते 21.85 करोड़ का बिजनेस किया.
भूत बंगला कोविड-19 के बाद अक्षय कुमार तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, पहली सूर्यवंशी (293 करोड़), दूसरी हाउसफुल 5 (288.65 करोड़), तीसरी भूत बंगला (228 करोड़), चौथी ओएमजी 2 (221.75 करोड़) और पांचवी जॉली एलएलबी 3 (171.65 करोड़) है.
बहरहाल, अगर फिल्म भूत बंगला के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक महल पर आधारित है, जो अक्षय का पुश्तैनी होता है. फिल्म की कहानी इसी महल के इर्द-गिर्द घूमती है. इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी ने करीब 14 साल बाद पर्दे पर वापसी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *