IMG-20260531-WA0325

रविकांत गुप्ता बने जिला महामंत्री व अंकित गुप्ता बने नगर अध्यक्ष

अनवर पठान

फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल संवाद)। शहर व्यापारियों ने शानदार कार्यक्रम कर जिला स्तर पर नई हलचल पैदा कर दी। भारतीय उद्योग व्यापर मंडल को छोड़ आज रविकांत गुप्ता,अंकित कुमार गुप्ता व्यापरी हित मे बड़ी लकीर खींच दी । जिससे सब हैरान रह गए।

पूर्व नगर अध्यक्ष रहे रविकांत गुप्ता को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता द्वारा जिला महामंत्री बनाया गया तो फर्रुखाबाद शहर अध्यक्ष रहे अंकित गुप्ता को इस संगठन मे भी नगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई साथ अजय कुमार सक्सेना को जिला प्रभारी व विबेक कुमार गुप्ता को नगर महामंत्री बनाया गया।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने व्यापारी हितो मे आवाज़ बुलंद करने बाले रविकांत गुप्ता,अंकित गुप्ता व अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियो का माला पहना और संगठन का पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सभी व्यापारियों ने एक स्वर मे व्यापरियो के हित मे संघर्षशील रहकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। रविकांत गुप्ता अंकित गुप्ता के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मे आने से ज़िलें के व्यापारी संगठनों मे एक नई हलचल दिखाई दे रही है।

इस अवसर पर जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारण गुप्ता, के के दीर्वेदी एल.आई.सी अभिकर्ता ,सत्यनारायण वर्मा,माईकल गुप्ता,सौरभ गुप्ता,अंशु, ओम जवैलर्स,अभिषेक वर्मा,शिबा जवैलर्स, पंकज सांवरिया,कृष्ण कुमार दीर्वेदी,सलमान खान,तोसीम खान,अनिल गुप्ता,रिंकू गुप्ता ,विकास गुप्ता,विजय सक्सेना,ओम शर्मा,कृष्णा गुप्ता,आलोक गुप्ता,आकाश गुप्ता,कमल किशोर गुप्ता,मोहित श्रीवास्तव,विजय कठेरिया,शुशील सिंह,अर्पित गुप्ता,शुशील वर्मा,पंकज गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *