IMG-20260523-WA0473

भटपुरा मिनी सचिवालय भवन का हुआ उद्घाटन

राष्ट्र पटल संवाद

उदी (इटावा)। बढ़पुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत भटपुरा में नवनिर्मित मिनी सचिवालय ( पंचायत भवन) का सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया द्वारा हवन पूजन के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर सदर विधायक के साथ खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा गौरव पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव , ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।

सदर विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नव निर्मित पंचायत घर जिसे मिनी सचिवालय कहा जाता है आज से आप लोगो के हवाले किया जाता है। अब ग्रामीणों को छोटी -छोटी समस्याओ यानि पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए इधर-उधर अथवा मुख्यालय पर भटकना नहीं पड़ेगा। मिनी सचिवालय पर ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल, पेंशन आवेदन, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन, मनरेगा संबंधी कार्य, राशन कार्ड से जुड़े आवेदन, शिकायत पंजीकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने पंचायत सचिव एवं सफाई कर्मचारियों से कहा कि पंचायत परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जावे और सरकारी संपत्तियों की देखभाल निजी संपत्ति समझकर की जावे। उन्होंने ग्रामीणों से मुखातिव होते हुए कहा कि पंचायत घर गांव के विकास और आप अभी गांव वासियों की सुविधा के लिए बनाया गया है, इसलिए इसकी स्वच्छता और सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सभी को जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती धनवंती देवी,प्रधान पति श्याम बरन सिंह,ग्राम पंचायत सचिव रूपेंद्र कुमार,ग्राम रोजगार सेवक घनश्याम सिंह द्वारा सदर विधायक एवं साथियो का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *