October 25, 2026
IMG-20260919-WA0239

रविकांत गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन, शुल्क वापस लेने की मांग

अनवर पठान

फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल संवाद)। UPI लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। जिला महामंत्री रविकांत गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी अंकुर लाठर एवं सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित UPI शुल्क को वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि आज UPI डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है और व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम जनता भी इसका व्यापक रूप से इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में UPI लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने सरकार से प्रस्तावित UPI शुल्क को व्यापारी एवं जनहित में तत्काल वापस लेने की मांग की। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यह शुल्क व्यापारियों और आम जनता के हित में नहीं है, इसलिए सरकार को इस पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लेना चाहिए। इस दौरान सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि “प्रस्तावित UPI शुल्क व्यापारी और जनहित में वापस लिया जाए। सरकार इस शुल्क को तत्काल वापस ले।” ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री रविकांत गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री अर्पित गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनवर पठान, युवा नगर अध्यक्ष सलमान खान, युवा नगर महामंत्री तौसीम खान, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना कुरैशी, रिजवान मंसूरी, ठा. सत्यवीर सिंह परमार, ओमवीर सिंह, अमन कश्यप मीडिया प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष माइकल गुप्ता सहित लगभग आधा सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि ज्ञापन एवं उनकी मांगों को उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *