September 12, 2026
IMG-20260511-WA0219

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा इटावा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान को मैनपुरी एवं कानपुर देहात का जिला प्रभारी बनाये जाने पर जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित के संयोजन में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने श्री चौहान का फूल माला एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एम पी सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, डॉ.सुशील सम्राट, अभिषेक दीक्षित, प्रदीप कनौजिया, शेलेन्द्र राजावत, लालजी पोरवाल, बीना चौहान, अनुराग वर्मा, सोमेश अवस्थी, अवधेश दुबे, राघव यादव, आशीष तिवारी, अश्वनी दुबे, कपिल पाठक, अंजू वर्मा, शारदा देवी,, ज्योति जौहरी, पुंडरीक अग्निहोत्री, सुब्रत चौहान, विजय तिवारी, सुन्दर लाल, गगन पोरवाल, रामदत शर्मा, शांति स्वरूप वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *