एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसमें एक्टर वेदांग रैना फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचे। उनके साथ एक लड़की भी नजर आई। लिफ्ट में दोनों साथ चढ़े। कैमरा देखकर लड़की ने पहले अपना चेहरा छिपाया। बाद में वह वेदांग के साथ हंसती- मुस्कुराती दिखीं।
वेदांग रैना काफी समय से सिंगल हैं। खुशी कपूर से उनका ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने कभी ना अपने रिश्ते को स्वीकार किया था, ना ही कभी ब्रेक की घोषणा की। लेकिन उनके करीबी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि दोनों का ब्रेक हो चुका है। अब वेदांग रैना को न्योमिका सरन के साथ देखा गया है। वायरल वीडियो में दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही थी। न्योमिका की बात करें तो वह अक्षय कुमार की रिश्तेदार हैं। न्योमिका अक्षय कुमार की साली रिंकी खन्ना की बेटी हैं। पिछले दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं, उनके लुक और स्टाइल को काफी पसंद किया गया। (हिफी)





