IMG-20260514-WA0389

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन एस एम जी आई कार्यालय में किया गया जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा अहम फैसले लिए गये। टीम में 40 वर्ष से अधिक 7 व 35 से 40 वर्ष 4 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगें। एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक यादव ने बताया प्रदेश एसोशिएशन द्वारा अगस्त माह में 4 मैच जनपद में आयोजित करने का प्रस्ताव आया है जिसे सभी पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ सहमति प्रदान की।उन्होंने जनपद की सीनियर प्रतिभावान खिलाड़ियों की टीम बनाने पर जोर दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को नियुक्त किया गया। बैठक में चेयरमैन हरिशंकर चतुर्वेदी सेक्रेटरी गौरव पाठक मीडिया प्रभारी राजेश जादौन सदस्य सौरभ पाठक, ब्रजेश तिवारी, विपिन चौहान,वेद प्रकाश, अमित यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *