September 12, 2026
IMG-20260513-WA0466

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। नारायन काॅलेज आॅफ साइंस एण्ड आर्ट्स, इटावा के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. की 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रर्दशन किया।

सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान, कला और काॅमर्स सभी तीनों संकाय के छात्रों ने उल्लेखनीय परिणाम दिया। जिसमें कक्षा-12 के विशाल चतुर्वेदी व आध्या वर्मा ने समान 92.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में कक्षा 12 की आर्यांशी त्रिपाठी ने 92.4 प्रतिशत, कादम्बरी पाण्डे ने 92.2 प्रतिशत, अंशिका राजपूत ने 92.1 प्रतिशत व अंजली ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके अलावा विद्यालय के छात्र लक्ष्य त्रिपाठी, अजीम खान, अभिनय कुमार, दिव्यांश कुमार, दीक्षा, साक्षी, वेदिका, निष्ठा, निकेतन, लवी यादव, अंशी, आरव व अक्षत सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी नारायन काॅलेज ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया। इसके लिये विद्यालय के सभी योग्य शिक्षकों की मेहनत, लगन और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की जानी चाहिये।

विद्यालय के चैयरमेन इं0 हरि किशोर तिवारी, इं0 अंकित तिवारी व डाॅ0 श्रेता तिवारी ने प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा एवं समस्त शिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र/छात्राओं को माला पहनाकर आर्शीवाद दिया। साथ ही इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अर्जुन सिंह, सचिन तिवारी, रूपेश कुमार, पी.टी.आई. यादवेन्द्र पाल सिंह, कृष्णा त्रिवेदी, मोहन दलेला, प्रवीन शर्मा, अमित चतुर्वेदी व सुमित कुमार एवं सभी शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *