October 24, 2026
IMG-20261001-WA0449

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जनपद इकाई ने बीएसए से शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न गंभीर और लंबे समय से लंबित समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। इन समस्याओं के कारण शिक्षकों में असंतोष है और पठन-पाठन पर भी असर पड़ रहा है।
निम्नलिखित प्रमुख मांगों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण की मांग की।
1-विद्यालय की कन्वर्जन कॉस्ट और एमडीएम (MDM) खाता संचालन से जुड़ी आ रही तकनीकी व व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाए। शासन द्वारा समय से धनराशि उपलब्ध कराने के बावजूद मई माह के बाद अभी तक कन्वर्जन कास्ट का पैसा विद्यालयों में नही पहुँच पाया है।
2-माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा याचिका संख्या 14232 वर्ष 2024 एवं याचिका संख्या 9719 वर्ष 2026 में द्वारा इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक का वेतन देने का न्यायालय का आदेश पारित किया गया है अतः अतिशीघ्र उनको प्रधानाध्यापक का वेतन एवं एरियर भुकतान किया जाये।
3-69000 शिक्षक भर्ती के बीएड डिग्री धारकों को NIOS द्वारा आयोजित ब्रिज कोर्स की अनिवार्यता कर दी गई है उसमें 10 दिवसीय ऑनलाइन कांटेक्ट क्लासेज प्रोग्राम होना है अतः 10 दिनों का अवकाश अन्य जनपदों की भांति अनुमन्य करने की कृपा करें।
4- विकास खण्ड जसवन्तनगर में आपके द्वारा किये गए दिनाँक 23/09/2026 को FLN प्रशिक्षण कार्यक्रम में 74 अध्यापकों शिक्षामित्रों को दी गई विभागीय चेतावनी व स्पष्टीकरण पर व्यवहारिक व सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिया जाये।
अतः जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पुरजोर मांग कि उपरोक्त बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र ही सकारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि शिक्षकों को मानसिक उत्पीड़न से मुक्ति मिल सके और वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। सभी समस्याओं को बीएसए सर ने ध्यान पूर्वक सुन आगामी सप्ताह तक निराकरण करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व गौरव पाठक जिला अध्यक्ष ने किया। साथ मे संजय द्विवेदी निवर्तमान जिलाध्यक्ष एहसान अहमद रामजनम भदौरिया सर्वेश दुबे अमरपाल यादव (कोषाध्यक्ष) अच्युत त्रिपाठी राजेश जादौन आकाश दीक्षित देवेश त्रिवेदी विनोद राजपूत वैभव मिश्रा अनिरुध्द दीक्षित राजेन्द्र राठौर सतेंद्र कुमार कुसुम शर्मा सोनम पुरवार सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *