IMG-20260804-WA0334

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व् पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार अनीस मंसूरी व् प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद वसीम साहब ने उत्तर प्रदेश जमीअत उर राईन के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मुस्तक़ीम राईन को संगठन को नये आयाम तक पहुँचाने की जिम्मेदारी देते हुए पसमादा मुस्लिम समाज का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। इस मौके पर कानपुर राईन समाज के मण्डल अध्यक्ष मुहम्मद हारुन राईन ने नवनियुक्त जिला महामंत्री को दिली मुबारकबाद दी।

पसमांदा मुस्लिम समाज के जिला अध्यक्ष हाजी फाइमुद्दीन ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। मुस्तक़ीम राईन ने कहा कि संगठन में दबे, वंचित, शोषित और पिछड़ों के हक़ की लड़ाई को आगे ले जाने का काम किया जायेगा। महामंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद वसीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *