September 12, 2026

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म किस विषय पर है इसका अनुमान तो टाइटल से ही लगाया जा सकता है। इसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स तो नहीं मिला है लेकिन फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में संतोषजनक कमाई करने में सफल रही है। फिल्म में एक्स्ट्रा मैरेटल रिलेशनशिप्स की कहानी दिखाई गई है और इसके विजुअल्स ट्रेलर रिलीज के दौरान भी देखने को मिले थे। अब फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान खुराना ने इसपर बातें की हैं और बताया है कि आखिर फिल्म बेवफाई जैसी चीजों को प्रमोट तो नहीं करती। आज के दौर में कई सारी एक्स्ट्रा मैरेटल की खबरें आ रही हैं जिसने समाज में सुरक्षित रिश्तों को लेकर चिंता बढ़ा दी है और बात किसी की जान लेने तक पहुंच जा रही है। एक्स्ट्रा मैरेटल अफेयर के कई सारे मामलों में मौतें भी हुई हैं।
आयुष्मान खुराना ने कहा- इस फिल्म के जरिए हम बेवफाई का समर्थन नहीं कर रहे हैं। वहीं पति पत्नी फिल्म फ्रेंचाइजी में सिर्फ हमारी फिल्म में ही ऐसा मेल लीड है जो दूसरों की ओर नहीं भटकता है। वो अपनी पत्नी के प्रति लॉयल रहता है लेकिन ये कॉमेडी ऑफ एरर की तरह है जब वो ऐसे हालात में फंस जाता है। एक्टर ने आगे कहा- बात करें अपनी फिल्मों की तो मैं लगातार ऐसी फिल्में कर रहा हूं जो फैमिली के साथ बैठ कर देखी जा सकें। मेरी 12 साल की बेटी वरुष्का ने इस फिल्म का एडिटेड वर्जन देखा और उसे ये पसंद भी आया। ये भी एक पैमाना है कि मेरी फिल्मों को मेरे बच्चे एंजॉय कर रहे हैं। ये फिल्में मिलिनियल्स से जेन एल्फा और जेन जे तक पहुंच गई हैं। मैं आगे भी फैमिली वाली ही फिल्में करना चाहता हूं और उन्हें थियेटर्स में लगाना चाहता हूं। एक साथ फिल्में देखने का मजा भी अलग ही होता है। (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *