
इस साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड फिल्मों को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। अभी तो बहुत सारी फिल्में आना बाकी हैं, जिनका इंतजार हो रहा है। जी हां, कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल भी अगले महीने के लिए शेड्यूल हैं, जिनकी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। बीते दिनों ही अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट पता लगी। साथ ही टीजर के बाद 18 मई को पहला ट्रैक रिलीज करने वाले हैं लेकिन अब शाहिद कपूर भी पीछे नहीं हैं। उनकी एक फिल्म इस साल रिलीज हो गई है। साथ ही अब ‘कॉकटेल 2’ की तैयारी है जिसमें एक्टर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो गया है, जो ‘जब तलक’ है। इसी बीच पता लगा कि शाहिद कपूर ने 17 मई को कुछ बड़ा प्लान कर लिया है। पर क्या? साल 2012 में कॉकटेल फिल्म रिलीज हुई थी। जिस रोमांस कॉमेडी फिल्म को होमी अदजानिया ने बनाया था। साथ ही सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी लीड रोल में दिखे थे। साथ ही सपोर्टिंग रोल में डिम्पल कपाडिया, बोमन ईरानी और रणदीप हुड्डा ने काम किया। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। साथ ही गाने भी हिट रहे थे। हालांकि, शाहिद की कॉकटेल 2 की कहानी काफी अलग और हटकर होने वाली है। कहा गया था कि रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी जिससे पता लगा कि, 17 मई से फिल्म के प्रमोशन शुरू कर दिए जाएंगे। ताकि इस फिल्म की रिलीज से पहले ही सबका ध्यान जाए। दरअसल फिल्म 19 जून, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। (हिफी)





