
राष्ट्रीय अपराध रोकथाम परिषद के चेयरमैन डॉ. अरविंद चित्तौड़िया का मिला समर्थन, प्रशासन से मांगें जल्द पूरी करने की अपील
राष्ट्र पटल संवाद
फिरोजाबाद। दिव्यांगजनों के अधिकारों, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत विकलांग सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी, फिरोजाबाद से मुलाकात कर 12 सूत्रीय मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अपराध रोकथाम परिषद के चेयरमैन डॉ. अरविंद चित्तौड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। और संस्थान की सभी मांगों का पुरजोर समर्थन करते हुए जिला प्रशासन से इन्हें अतिशीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
प्रमुख मांगे जिनमें दिव्यांग अधिनियम 2016 का जनपद में कड़ाई और प्रभावी रूप से क्रियान्वयन, दिव्यांग पेंशन राशि में सम्मानजनक वृद्धि, दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की पारदर्शी व समयबद्ध व्यवस्था, आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों का त्वरित वितरण, सभी जनकल्याणकारी एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाना।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे डॉ. अरविंद चित्तौड़िया (चेयरमैन, राष्ट्रीय अपराध रोकथाम परिषद), दुर्गेश दयाल चित्तौड़िया (उप प्रबंधक), जलालुद्दीन (जिला अध्यक्ष), विकास चंद्र वाल्मीकि (जिला सचिव), प्रदीप (जिला प्रकोष्ठ), सतीश यादव, जय कृष्णा, रोहतास यादव,पंकज गुप्ता
सबिया खान (जिला अध्यक्ष – महिला मोर्चा), देवकी, भूरी देवी, कुंती देवी, ज्योति देवी, इनके अतिरिक्त संस्था के कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी इस दौरान मौजूद रहे।
संस्थान के पदाधिकारियों एवं डॉ. अरविंद चित्तौड़िया ने कहा कि संगठन दिव्यांगजनों, विधवाओं, बुजुर्गों एवं वंचित नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की कि ज्ञापन में उठाई गई 12 सूत्रीय मांगों का जनहित में अतिशीघ्र एवं सकारात्मक निस्तारण किया जाए ताकि पात्र व्यक्तियों को उनका हक समय पर मिल सके।






