WhatsApp Image 2026-07-28 at 3.16.59 PM

विशेष संवाददाता

जम्मू। शहर के प्रतिष्ठित ‘आईडीपीएस’ (IDPS) और ‘दून इंटरनेशनल स्कूल’ में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट का शानदार समापन हुआ। देश भर के 12 राज्यों से आए 220 खिलाड़ियों के कड़े मुकाबले के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश ने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियन’ की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

​इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन , वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे प्रमुख खेलों के रोमांचक मैच आयोजित किए गए। इसमें पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा , और छत्तीसगढ़ सहित कुल 12 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।

​इस राष्ट्रीय मीट के विजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी अगस्त में जकार्ता (इंडोनेशिया) तथा 28 से 30 जनवरी के बीच थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक देवयानी राणा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा ​”खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का बेहतर अवसर मिलता है। समाज और सरकार को खेलों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।”

​मुख्य अतिथि एवं जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ​”भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद और डॉ. अरविंद चतौड़िया का नेतृत्व इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। आईडीपीएस स्कूल द्वारा किया गया प्रबंधन काबिले तारीफ है। इस प्रकार के भव्य राष्ट्रीय आयोजनों से देश भर में यह संदेश जाता है कि जम्मू-कश्मीर में विश्वस्तरीय खेल ढांचा उपलब्ध है।”

​इस अवसर पर भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद चितौड़िया ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर बताया कि परिषद के तहत कई खिलाड़ी अच्छी जॉब मैं है और परिषद खेल के साथ ही शिक्षा को भी आगे बढ़ाने में अग्रसर है।

इस मौके पर आईडीपीएस स्कूल के चेयरमैन डॉ सोमेंद्र, दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जी एन तंत्रे, प्रिंसिपल विकेश कौर, प्रिंसिपल रंदीप वजीर तथा स्पोर्ट्स एंड कल्चर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव तरसेम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के खेल सचिवों में मनोहर जी व मुरली जी (आंध्र प्रदेश), अनित राज (पुडुचेरी), धर्मेंद्र जी (राजस्थान), मानसिंह जी (हरियाणा), शुभम रॉय (उत्तर प्रदेश) लोकेश्वर राव (छत्तीसगढ़) , और राजेश थापा (पंजाब) सहित कई खेल प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कल्लारीपयट्टू खेल के सचिव दानिश शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने प्रदर्शन कर आयोजन में शमा बांधा एवं साथ ही आयोजन सचिव तरसेम शर्मा ने आईडीपीएस , एवं दून स्कूल स्टाफ, के साथ ही सभी रेफरी, ऑफिसियल, टीम कोच, एवं मैनेजर्स को बधाई देते हुए आभार जताया और कहा कि हम हर वर्ष ये इवेंट अपने राज्य मैं कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *