राष्ट्र पटल संवाद

ताखा (इटावा)। थाना ऊसराहार के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 128+900 पर हुए सड़क हादसे में मां बेटी की मौके पर मौत। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीजीआई सैफई भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 03:33 बजे सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस संख्या ए आर 11 बी 9740 को चालक ने एक्सप्रेसवे किनारे खड़ा कर दिया। बस में सवार यात्री टॉयलेट के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान गांव खोजपुर, जनपद सिद्धार्थनगर निवासी कुसुम उम्र तकरीबन 50 वर्ष एवं उनकी 13 वर्षीय पुत्री अंजलि सड़क पार की ओर चली गईं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैगनार कार संख्या एच आर 55 ए एक्स 4389 ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सैफई पीजीआई भिजवाया गया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
कार चालक की पहचान हर्ष पांडे पुत्र सुरेश चंद्र पांडे निवासी गांव दावतपुर, जिला फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी पर खड़ा करवा दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात सुचारू रूप से चलता रहा।
थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ने बस को निर्धारित टोल प्लाजा पर रोकने के बजाय सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। अंधेरा होने के कारण यात्री टॉयलेट के लिए मेन लाइन डिवाइडर की ओर चले गए, जिससे यह हादसा हो गया। मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *