WhatsApp Image 2026-03-29 at 2.48.43 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संगठन इटावा की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष संजीव यादव के आवास पर आयोजित की गई जिसमें कोर कमेटी के सदस्य सम्मिलित हुए जिसमें जिला मंत्री श्री योगेंद्र त्रिपाठी जी ब्लॉक अध्यक्ष केपी सिंह ब्लॉक चकरनगर ब्लॉक मंत्री हरिशंकर ब्लॉक चकरनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेवा पवन यादव ब्लॉक मंत्री महेवा डॉक्टर मनोज ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र यादव सैफई ब्लॉक अध्यक्ष जसवंतनगर अरविंद ब्लॉक मंत्री विनोद यादव ब्लॉक मंत्री सैफई राजकुमार कुशवाहा कोषाध्यक्ष अरुण सोनी जिला उपाध्यक्ष जमाल अहमद जिला उपाध्यक्ष नरसिंह पाल जिला उपाध्यक्ष देवेश यादव योगेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष भरथना यादवेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ताखागिरीश यादव बृजेंद्र सिंह अध्यक्ष बडपुरा हरनारायण मंत्री बढ़पुरा आज महत्वपूर्ण पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी की विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया जिससे अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के बैनर तले 13 अप्रैल को होने वाले मसाल जलूस के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके जिला अध्यक्ष संजीव यादव द्वारा सभी को सख्त हिदायत दी गई कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी को सभी जिम्मेदारियां सौंप दी गई अच्छी तरह से सभी को सभी की जिम्मेदारियां के बारे में अवगत कराया गया सभी से अपने-अपनी जिम्मेदारियां का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की अपील की गई सभी पदाधिकारी ने 13 अप्रैल को होने वाले मसाल जुलूस को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने का वादा किया सभी संगठनों की जो इस कार्यक्रम में सम्मिलित हैं अगली बैठक जल्द की जाने की सूचना भी जिला अध्यक्ष द्वारा सभी अपने कार्यकर्ताओं को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *