IMG-20260530-WA0286

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा।कटरा सेवा कली स्थिति वरिष्ठ समाजसेवी गरीबों के मशीहा युवा दिलों की धड़कन राजू गुप्ता का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई, वहीं बच्चों को निशुल्क पुस्तकें एवं हेलमेट प्रदान किए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर ठंडे पेय पदार्थों की बोतलें और शरबत भी वितरित किए गए, इसके साथ ही समाजसेवी राजू गुप्ता के टीम के साथियों ने ब्लड डोनेशन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान राजू गुप्ता ने अपना जन्मदिन सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण किया । सराय सेवा कली, इटावा में आयोजित कार्यक्रम में राजू गुप्ता ने केक काटकर सभी का आभार व्यक्त किया तथा लोगों से समाजहित में आगे आने की अपील की।

इस मौके पर पंजाब केसरी व्यूरो चीफ मसूद तैमूरी, पत्रकार सैफ तैमूरी, इमरान खान,ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद,इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (भारत)के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आमीन भाई, एडवोकेट फईम अब्बास, मोहम्मद इस्माइल उर्फ़ सलमान भाई, फैशल भाई आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *