September 12, 2026
IMG-20260906-WA0400

अनवर पठान

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रव‍िवार को बड़ा हादसा हो गया. तीन मंज‍िला बिल्डिंग गिरने से कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. पुल‍िस और प्रशासन के अधि‍कारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि हादसा करीब 1 बजकर 30 मिनट पर हुआ है. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है.हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जिस इमारत में हादसा हुआ है उसमें हॉस्टल चल रहा था. ये इमारत साल भर पहले खाली कराई गई थी. बावजूद इसके हॉस्टल और पीजी चलाया जा रहा था. अब इमारत के मालिक आनंद बंसल की पहली तस्वीर सामने आई है. मालिक को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

इस हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घरा दुःख जताया है उन्होंने ने कहा, “दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने की घटना दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने की घटना दुखद है. अधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *